माघ माह:विक्रमपुरा स्त्री सत्संग सभा ने करवाया समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर विक्रमपुरा में माघ माह के उपलक्ष्य में विक्रमपुरा स्त्री सत्संग सभा द्वारा एक शाम कान्हा के नाम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें भजन गायिका सुनीता कपूर ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। उन्होंने “मेरा माखन न खाओ शाम, पाइया पड़ू तेरे”, “कृष्णा तेरी मुरली ते भला कौन नी नचदा” तथा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। सुनीता कपूर ने कहा कि बाल्यकाल मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, जो उसे सकारात्मकता और सुसंस्कारों की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण बाल्यावस्था में नटखट थे, उसी प्रकार बच्चे भी शरारती होते हैं तथा यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को उत्तम संस्कार दें, भगवान के प्रति आस्था बनाए रखें। यहां शशि, रमा, कोमल टंडन, गीतू, गिन्नी, बिंदु, नीलू, कुसुम मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *