जालंधर| कन्या महाविद्यालय के छात्रों ने अलग- अलग मेडिकल लैब में 15 दिनों की इंटर्नशिप पूर्ण की। यह इंटर्नशिप रक्त परीक्षण एवं नियमित प्रयोगशाला प्रक्रियाओं में प्रशिक्षण पर केंद्रित थी। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने हीमोग्लोबिन तथा मूलभूत हीमेटोलॉजिकल तकनीकों की जांच पर अनुभव प्राप्त किया। जिसमें छात्रों ने सैंपल क्लेक्शन की सही विधि, विभिन्न उपकरणों के संचालन व महत्व को समझा। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों के व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करना तथा प्रयोगशाला सुरक्षा मानकों और रोगी देखभाल से जुड़ी नैतिक जिम्मेदारियों की समझ को बढ़ाना था। इस इंटर्नशिप को लेकर प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्रों को इंटर्नशिप की सफल समाप्ति पर बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों, समन्वयकों एवं प्रयोगशाला स्टाफ के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने मिलकर छात्रों को एक सार्थक एवं शैक्षिक अनुभव प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की इंटर्नशिप और शैक्षणिक यात्राएं स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की बेहतर समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


