वाईएफसी एजु में आज से वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे

भास्कर न्यूज | जालंधर यूथ फुटबॉल क्लब रुड़का कलां की तरफ से 13वीं एजु फुटबॉल और खेल महाकुंभ का आयोजन ईएफएल स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और जमीनी स्तर पर युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, जिसके अंतर्गत वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। ईएफएल कम्युनिटी वॉलीबॉल कप शनिवार, 7 फरवरी को वाईएफसी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में आठ गांव स्तरीय टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें वाईएफसी रुड़का कलां, बिलगा, लक्खपुर, हरिपुर, विर्क (ए), समराए, विर्क (बी) और आटा शामिल हैं। 8 फरवरी को विभिन्न आयु वर्गों के लिए एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। क्लब प्रधान गुरमंगल दास सोनी ने बताया कि इलाका निवासी और एनआरआईज के सहयोग के साथ चल रही लीग का समापन समारोह 18 को रुड़का कलां में आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *