जालंधर में गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर ने लगभग 9 मिनट में ही हत्या कर दी। हमलावर युवक स्कूटी पर 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए और गोलियां मारकर 7 बजकर 36 मिनट पर निकल गए। गुरुद्वारा के बाहर की CCTV फुटेज में सारा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है। इसमें हमलावर पूरी प्लानिंग के साथ आए दिखाई देते हैं। जैसे ही लक्की ओबेरॉय माथा टेकने के बाद 7 बजकर 36 मिनट 19 सेकेंड पर सफेद हुडी में बाहर निकलता है और अपनी थार की तरफ फुटपाथ से जाता है तो इस बीच हमलावर भी तेज कदमों से थार की तरफ बढ़ता है। 7 बजकर 36 मिनट 30 सेकेंड पर थार की डोर खोल लक्की ओबरॉय ड्राइविंग सीट पर बैठककर डोर बंद कर रहा होता है कि हमलावर सामने आता है, ड्राइविंग सीट की तरफ बढ़ता है और अपने दोनों हाथों में पकड़े पिस्टल से फायरिंग कर देता है। हमलावर युवक थार के साथ लगी एक सफेद कार के पीछे छिपा होता है। लक्की ओबरॉय के कार में बैठके ही वह 9 सैकेंड में थार के पास पहुंच जाता है। 5 सेकेंड तक गोलियां चलाता है और फिर स्कूटी पर सवार होकर दूसरे साथी के साथ भाग जाता है। घटना के कुछ मिनट तक लोगों को समझ नहीं आता कि हुआ क्या है। 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए हमलावर
आप नेता लक्की ओबरॉय का मारने के लिए हमलावर सफेद रंग की स्कूटी पर आते हैं। गुरुद्वारा मॉडल टाउन की साथ वाली गली से दो युवक आते हुए दिखाई देते हैं। सुबह 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर एक युवक जिसने ब्लैक हुडी पहन रखी है, स्कूटी से उतरता है और एक कार के साथ खड़ा हो जाता है। इसके बाद गली से आते-जाते लोगों को देखना शुरू करता है। कुछ सेकेंड तक वहीं पर टहलता रहता है और माहौल को भांपता है। 7 बजकर 35 मिनट 50 सेकेंड, युवक कार के पीछे इधर-उधर घूमता रहा
गुरुद्वारा सहिब से 30 मीटर के करीब दूरी पर खड़ा हमलावर को जैसे ही लक्की ओबरॉय के गुरुद्वारा से बाहर निकलने की सूचना मिलती है तो वह तेज कदमों के साथ 7 बजकर 35 मिनट 50 सेकेंड पर यानी 36 सेकेंड बाद कार के पीछे से तेज कदमों के साथ निकलता है। जेब में हाथ डाला युवक थार के साथ खड़ी एक अन्य सफेद गाड़ी के पीछे खड़ा हो जाता है। इसी कार के साथ लक्की ओबरॉय की काली थार पार्क थी। शूटर थार के बिलकुल पास जाकर गाड़ी के पीछे छिपकर अगले इशारे का इंतजार करता है। यहां पर वह 29 सेकेंड तक रुका रहता है। 7 बजकर 36 मिनट 19 सेकेंड, लक्की ओबरॉय की थार के बिलकुल पास पहुंचा
हमला करने के लिए युवक सफेद कार के पीछे लक्की ओबरॉय की थार के बिलकुल पास 29 सेकेंड रुकने के बाद अगले इशारे का इंतजार कर रहा होता है। इतने में लक्की ओबरॉय 7 बजकर 36 मिनट 19 सेकेंड पर सफेद हुडी में बाहर निकलता है और अपनी थार की तरफ फुटपाथ से जाता है। 7 बजकर 36 मिनट 30 सेकेंड पर थार की डोर खोल अंदर बैठता है। इसी दौरान युवक आता है। 9 सेकेंड में थार के पास पहुंचा है। 7 बजकर 36 मिनट 39 सेकेंड पर पहला फायर
युवक 7 बजकर 36 मिनट 39 सेकेंड पर पहला फायर करता है। 5 सेकेंड में गोलियां चलाकर युवक भाग जाता है। इसके बाद स्कूटी पर युवक आता है और सवार होकर निकल जाता है। युवक 7 सेकेंड में गाड़ी तक पहुंचा, 5 सेकेंड में गोलियां चलाईं, 7 सेकेंड में भाग गया। 7 बजकर 37 मिनट पर गुरुद्वारा का सेवादार पहुंचा
गोलियां चलने के बाद गुरुद्वारा साहिब का सेवादार 7 बजकर 37 मिनट 5 सेकेंड पर बाहर आता है। गोलियां चलने के कुछ सैकेंड तक किसी को पता नहीं चल पाता है कि हुआ क्या है। सेवादार जब थार के पास जाता है तो लहूलुहान हालत में ड्राइविंग सीट पर आप नेता लक्की पड़े होते हैं। लोगों की मदद से उनको पास से अस्पताल पहुंचाया जाता है। 7 बजकर 40 मिनट पर अस्पताल पहुंचाया
गोलियां लगने के बाद क्रिटकल हालत में लक्की ओबरॉय को 7 बजकर 40 मिनट पर अस्पताल लेकर जाया गया है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर अस्पताल में फर्स्टएड के बाद उन्हें श्रीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर डॉक्टरों ने सीपीआर देकर लक्की ओबरॉय को वेंटिलेकर पर रखा लेकिन साढ़े 9 बजे डेथ डिक्लेयर कर दी। ——— ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या:जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर हमला, सिर-सीने में 6 गोलियां मारीं; गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने जिम्मेदारी ली पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सतिंदर पाल सिंह जोगी उर्फ लक्की ओबरॉय की 6 फरवरी की सुबह सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वे 43 साल के थे। स्कूटी पर आए दो युवकों ने उन्हें 6 गोलियां मारीं। इनमें से 5 गोलियां ओबरॉय के सीने और एक सिर में लगी। (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। (पढ़ें पूरी खबर) मारे गए AAP नेता ने 11 दिन पहले मनाया बर्थ-डे, लक्की को आज धार्मिक यात्रा पर रवाना करनी थीं 2 बसें, आधे घंटे पहले मर्डर पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी। लक्की ने कार्यक्रम से जुड़े फोटो और वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किए थे। (पढ़ें पूरी खबर)


