वीडियो को एडिट कर वायरल करने का मामला:यू-ट्यूबर एल्विस के विवादित वीडियो पर साइबर थाने में मामला दर्ज, वीडियो में पूर्व मंत्री का बेटा भी शामिल

यू-ट्यूबर एल्विस यादव के सोशल मीडिया अकाउंट पर दो दिन पहले अपलोड हुए विवादित वीडियो के संबंध में जयपुर पुलिस ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर लिया। इस वीडियो में पूर्व मंत्री का बेटा भी शामिल है। पुलिस जल्द ही दोनों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी करेगी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 (2) के तहत केस दर्ज किया है। जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। गौरतलब है कि यू-ट्यूबर एल्विस यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें लिखा कि राजस्थान में फुल एस्कॉर्ट और वीडियो में खुद की गाड़ी के आगे एक पुलिस की गाड़ी चलती दिखा रहे हैं। वीडियो में पूर्व मंत्री का बेटा और वो आपस में चर्चा कर रहे हैं कि अभी तक शहर के अगल-अलग थानों की चेतक एस्कॉर्ट कर रही और बाद में लाइन पुलिस स्थायी गाड़ी मिल जाएगी। उक्त वीडियो के बाद कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने पुलिस लाइन व संबंधित पुलिस थानों से जांच करवाई तो एस्कॉर्ट नहीं दी गई। ऐसे में पुलिस ने एआई के जरिए वीडियो को एडिट कर वायरल करने और पुलिस की छवि धूमिल करने का केस दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि सांभर में गाने की शूटिंग के लिए कुछ दिन पहले एल्विस यादव जयपुर आया था। तब वह पूर्व मंत्री के बेटे के साथ ही शहर में घूमा था। एल्विस सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार हो चुका। करीब एक साल पहले जयपुर आने के दौरान एल्विस ने एक युवक को थप्पड़ मारा था। हालांकि बाद में उसने युवक से माफी मांग ली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *