श्रीराम पाठशाला में वार्षिकोत्सव मनाया गया

महासमुंद| नगर के एफसीआई रोड स्थित शासकीय श्रीराम पाठशाला में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। बच्चों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों के सामाजिक कर्तव्य बोध का मूल्यांकन होता है। यह अभिभावकों के लिए भी अपने बच्चों में ज्ञान के स्तर को परखने का अच्छा अवसर है। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वार्षिकोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर पार्षद राजेंद्र चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि भरत खत्री, तारक चांडक, संचालक समग्र शिक्षा नंद किशोर सिन्हा, डीपीसी प्रमोद कन्नौजे, प्रधान पाठक उर्मिला मरकाम, चमेली चंद्राकर, शिक्षक किशोर देवांगन, लक्ष्मी मानिकपुरी, लिनू चंद्राकर, गीता गोस्वामी, हेमन लाल चक्रधारी, सेवा निवृत शिक्षक यशोदा तिवारी, राजेश्वरी प्रधान , प्रेमिन सावरा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, कल्याणी यादव सदस्य आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *