चित्तौड़गढ़ के मौसम में फिर हुआ बदलाव:अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

चित्तौड़गढ़ के मौसम में बार-बार बदलाव देखा जा रहा है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि रात के तापमान में मामूली सी गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इससे मौसम पर कोई असर नहीं हुआ। आगामी दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही, टेंपरेचर भी डाउन होने की संभावना जताई जा रही है। दोपहर को चुभने लगी धूप राजस्थान के साथ-साथ चित्तौड़गढ़ जिले में भी हल्की गर्मी में पड़ने लगी है। एक दिन पहले ही पश्चिमी राजस्थान में हुई बूंदाबांदी के चलते चित्तौड़गढ़ के भी तापमान में थोड़ा असर पड़ा है। दोपहर के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब सुबह की ठंड का एहसास नहीं होता है जबकि दोपहर होते ही धूप भी चुभने लगती है। रात को भी अब धीरे-धीरे गर्मी पड़ने लगी है। टेंपरेचर हो सकता है डाउन मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान में हल्की बूंदाबांदी हुई, इसका असर राज्य में देखने को मिलेगा। आगामी कुछ दिनों में टेंपरेचर में गिरावट दर्ज की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *