आगर मालवा में कार और ट्रक की टक्कर:नलखेड़ा के दो युवकों की मौत, एक गंभीर; महुड़िया जोड़ के पास हुआ हादसा

आगर मालवा के महुड़िया जोड़ के पास मंगलवार रात एक कार और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने बताया कि हादसे में कार (एमपी 70 सी 0590) में सवार 25 वर्षीय गोविंद कुशवाहा और 25 वर्षीय नितिन गवली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीसरे यात्री राजा गवली गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत निजी वाहन और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक (एमपी 17 एचएच 1820) का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *