सीकर जिले के प्रभारी सचिव सुबीर कुमार आज 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने दादिया और हर्ष गांव में ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शिविरों में संचालित विभिन्न विभागों की गतिविधियों का जायजा लिया। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शिविरों में पहुंचकर सभी 12 विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक विभाग के काउंटर पर रजिस्ट्रेशन, पेंडिंग मामलों के निस्तारण, आमजन को अब तक मिले लाभ और आमजन को सरकारी योजनाओं के बारे दी जा रही जानकारी के संबंध में अधिकारियों से डिटेल में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना सहित कृषि विभाग की तारबंदी, फार्म पौंड और अन्य योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी। शिविरों में पात्र व्यक्ति को भटकना नहीं पड़े और ग्राम उत्थान शिविर में ही त्वरित समाधान प्राप्त हो। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीकर एसडीओ निखिल कुमार, एसीएम ज्वालासहाय मीणा, DIPR एडिशनल डायरेक्टर पूरणमल, एग्रीकल्चर ज्वाइंट डायरेक्टर प्रिया झाझड़िया, सहकारिता डिप्टी डायरेक्टर महेंद्र पाल सिंह, पिपराली BDO जरनैल सिंह, धोद BDO रश्मि मीणा समेत कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


