पंजाब के कपूरथला में सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कांजली पिकनिक स्पॉट के पास गश्त के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका, जिनके पास से 75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गश्त पर मौजूद थी पुलिस की टीम सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के मुताबिक एसआई लाभ सिंह की अगुआई में पुलिस टीम गश्त पर थी। आरोपियों की पहचान राहुल सिंह खीरांवाली और जर्मन दीप सिंह उर्फ जर्म झल्ल ठीकरीवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जांच में सामने आया है कि आरोपी जर्मन दीप सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है और उस पर लड़ाई-झगड़े के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकता है।


