अबोहर में राइजिंग मेन प्रोजेक्ट के लिए 37.46 करोड़ मंजूर:80% केंद्र और 20% पंजाब सरकार लगाएगी पैसा, विधायक संदीप बोले-ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

फाजिल्का क्षेत्र के गांवों के लिए राइजिंग मेन पाइपलाइन प्रोजेक्ट को सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर 37.46 करोड़ रुपए खर्च होंगे। विधायक संदीप जाखड़ के प्रयासों से पिछले चार वर्षों से खस्ताहाल पाइपलाइन के कारण प्रभावित गांवों को राहत मिलेगी। विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के कुल बजट का 80 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 20 प्रतिशत पंजाब सरकार द्वारा दिया जाएगा। यह बजट अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत मंजूर किया गया है। राइजिंग मेन पाइपलाइन के जर्जर होने के कारण चिराग ढाणी, किल्लियांवाली और सैयदांवाली जैसे गांव पिछले चार साल से बुनियादी सुविधाओं से वंचित थे। पाइपलाइन की खराब स्थिति के कारण इन क्षेत्रों में जल निकासी बाधित थी, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बना हुआ था। यह परियोजना इन गांवों को इस समस्या से मुक्ति दिलाएगी। लंबे समय से पेंडिंग थी मांग : विधायक संदीप विधायक संदीप जाखड़ ने बताया कि इस लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करवाने के लिए उन्होंने लगातार पैरवी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जबकि टेंडर प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, पंजाब सरकार इस जनहितैषी कार्य में कोई प्रशासनिक बाधा उत्पन्न नहीं करेगी। परियोजना की मंजूरी मिलने पर प्रभावित गांवों के निवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। इस अवसर पर वंदना सांगवाल, पार्षद मंगत राय बठला सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना उनके स्वास्थ्य और सुचारू जल निकासी के लिए महत्वपूर्ण होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *