जयपुर SMS हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर लापता:पत्नी ने डिपार्टमेंट में कॉल किया तो पता चला दोपहर से गायब;लास्ट लोकेशन सिंधी कैंप मिली

जयपुर के SMS हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर रमेश सुंडा के गायब होने का मामला सामने आया है। ड्यूटी से अचानक गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद सभी हैरान में है। मामला मंगलवार का है। डॉक्टर रमेश सुंडा करधनी थाने के गोविंदपुरा के रहने वाले हैं। देर रात तक जब डॉक्टर घर नहीं पहुंचे तो पत्नी सरीता सुंडा थाने पहुंची और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि डॉक्टर की लास्ट लोकेशन सिंधी कैंप बस स्टैंड के पास मिली थी। दोपहर 2 बजे अचानक गायब हुए,ऑफिस में कॉल किया तो पता कई देर पहले निकल गए करधनी एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि डॉक्टर रमेश फर्स्ट ईयर के रेजिडेंट डॉक्टर है। अभी वे माइक्रो बायलॉजी डिपार्टमेंट में कार्यरत है। सुबह 6 बजे वे ड्यूटी के लिए निकले थे। दोपहर 2 बजे तक वे हॉस्पिटल में ही थे। इसके बाद अचानक वे वहां से निकल गए, जिसके बाद वे लौटे नहीं है। इस बीच पत्नी ने कॉल भी किया लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसने सोचा ​कि वे काम में बिजी होंगे इसलिए कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। शाम करीब 6 बजे दोबारा ​कॉल किया तब भी रेस्पॉन्ड नहीं किया। रात 8 बजे तक जब उन्होंने कॉल नहीं उठाया तो पत्नी ने डिपार्टमेंट में कॉल किया तो यहां पता चला कि वे दोपहर 2 बजे ही हॉस्पिटल से निकल गए थे लेकिन दोबारा नहीं आए। पत्नी पहुंची थाने, सिंधी कैंप के निजी हॉस्पिटल में मिली लोकेशन एसएचओ सवाई सिंह ने बताया कि डॉक्टर रमेश सुंडा की पत्नी रात करीब 9 बजे परिवार के साथ थाने पहुंची। यहां उनकी शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई। इस पर पुलिस टीम ने डॉक्टर की लोकेशन निकाली। सामने आया कि एसएमएस हॉस्पिटल से डॉक्टर सीधे सिंधी कैंप पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे तक उनकी लास्ट लोकेशन ​यहां के एक निजी हॉस्पिटल में मिली। इसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने सिंधी कैंप और आस-पास के लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *