संत रविदास जयंती पर खरगोन में निकली शोभायात्रा:बग्घी में विराजित प्रतिमा के साथ 3 घंटे तक चली यात्रा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

खरगोन में संत शिरोमणि रविदास जी की 648वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। निमाड़ कोयला (मोची) समाज संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11 बजे कालादेवल मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तीन घंटे तक चली शोभायात्रा शोभायात्रा में सुसज्जित बग्घी पर संत रविदास की प्रतिमा को विराजमान किया गया। समाज के अध्यक्ष रेवाराम तावड़े और मोहन आर्य के नेतृत्व में निकली यात्रा बैंड-बाजों की धुन पर आगे बढ़ी। यात्रा का मार्ग सराफा बाजार, पोस्ट ऑफिस चौराहा और बस स्टैंड से होकर गुजरा। शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने भक्ति भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया, जबकि पुरुषों ने जयकारे लगाए। मार्ग में समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लगभग तीन घंटे तक चली यह शोभायात्रा अंत में कालादेवल मंदिर पहुंची। सामाजिक सभा और सम्मान समारोह मंदिर परिसर में आयोजित सामाजिक सभा में जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया और समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *