बैतूल-इंदौर हाईवे पर हादसे में युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; कपड़ा दुकान में करता था काम

बैतूल में सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार रात को भडूस और धनोरा के बीच बैतूल-इंदौर फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान नीरज यादव राव मस्की के रूप में हुई है, जो सदर क्षेत्र में किराए के मकान में रहते था और गंज क्षेत्र की एक कपड़ा दुकान में काम करते था। जानकारी के अनुसार, नीरज मंगलवार रात को अपनी बाइक से खेड़ी की तरफ जा रहा था। तभी भडूस और धनोरा के बीच बैतूल-इंदौर फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल राहगीरों ने घायल अवस्था में पड़े नीरज को देखा और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, नीरज मूल रूप से भैंसदेही कौड़ी ढाना का निवासी था और संभवत रात में अपने गांव जाते समय इस हादसे का शिकार हुआ। बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *