अटल भू-जल योजना अंतर्गत कठपुतली कार्यक्रम हुआ

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़ अटल भू-जल योजना के तहत घटियावली, शंभुपुरा, जालमपुरा एवं सेमलपुरा ग्राम पंचायतों में कठपुतली कार्यक्रम हुआ। कठपुतली कार्यकम के जरिए जन सहभागिता से भू-जल प्रबंधन एवं भू-जल संरक्षण करने की जानकारी दी गई। कठपुतली कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों ने सभी ग्रामीणो का मंनोरजन करते हुए जल संरक्षण करने के लिए जागरूक किया। कठपुतली कार्यकम खेल-खेल में जल संरक्षण करने के बारे में जानकारी दी। पानी का महत्व समझाते हुए जल संरक्षण करने पर जोर दिया पानी को संचित करने के उपाय बताएं। ग्रामीणों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कठपुतली कार्यक्रम में डी.पी.एम.यु. के आईईसी विशेषज्ञ हरिशंकर शर्मा ने ग्रामीणों को अटल भू-जल योजना के लक्ष्यों व उद्देश्यों की जानकारी प्रदान की गई। कृषि एवं घरेलू कार्यों में जल बचत करने के विभिन्न पहलूओं के बारे में चर्चा की गई। कृषि विशेषज्ञ दिपेश मोहन शर्मा द्वारा कृषि में जल बचत के लिए ड्रिप एवं फव्वारा प्रगति की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीपीएमयू अटल भू-जल योजना से सुनील कुमार, राधेश्याम गुर्जर, प्रमोद उपाध्याय उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *