वर्तमान समय में कानून के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों में करियर कैसे बनाएं इसे लेकर डिग्री से डेस्टिनेशन तक,कानून में करियर के रास्ते और सफलता के सूत्र विषय को पर आज भीलवाड़ा में जिला अभिभाषक संस्था द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार में बड़ी संख्या में लॉ स्टूडेंट्स ओर एडवोकेट्स शामिल हुए। चुनौतियों का समाधान निकालने पर चर्चा कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट गोपाल सोनी ने बताया कि कानून के क्षेत्र में आ रही चुनौतियों का समाधान निकाला जाए, किस प्रकार से कानून के क्षेत्र में युवा अधिवक्ता अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकें इस उद्देश्य को लेकर कई एडवोकेट्स हमारे पास आए उन्होंने कहा कि हमें इस बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। कानून में सफलता के सूत्र विषय पर सेमिनार आयोजित इसी को लेकर आज भीलवाड़ा जिला अभिभाषक संस्था द्वारा डिग्री से डेस्टिनेशन तक कानून में सफलता के सूत्र विषय पर सेमिनार का आयोजन किया।सेमिनार में आइकॉन के डायरेक्टर अनिल चौधरी, रेवेन्यू बोर्ड के पूर्व सदस्य रवि डांगी संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ और हमारे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रकाश सारस्वत द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। पहले दिन को अंतिम दिन मानकर करें तैयारी इससे लॉ स्टूडेंट्स ओर एडवोकेट्स साथियों को किस प्रकार से कानून में अपना कैरियर बनाना चाहिए, किस प्रकार से किसी भी मामले की फाइल आती है और किस प्रकार से उस फाइल की तैयारी की जाए और प्रथम दिन से किस प्रकार अंतिम दिन मानकर तैयारी की जाए और किस प्रकार से विभिन्न क्षेत्र अधिवक्ता, आरजेएस एपीपीपी, जेएलओ,और विधिक सलाहकार के रूप में किस तरीके से अपना केरियर बना जा सकते हैं,इसकी जानकारी दी गई। कई कंपनियों को अच्छे वकील की जरूरत आज भीलवाड़ा में भी कई कंपनियां है और कई अच्छे वकील है जो विधि क्षेत्र में है, ऐसे में वकीलों की काफी आवश्यकता भी है।इसी सोच को लेकर इस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में एडवोकेट्स और कानून की डिग्री हासिल करने वाले स्टूडेंट्स शामिल हुए।


