बरनाला जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जहां पुलिस ने आधा किलो चिट्टे के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना सिटी एक में डीएसपी सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि सिटी 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के अनुसार, सुनाम निवासी मनप्रीत सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों से नशीले पदार्थ लाकर बरनाला और संगरूर जिलों में बेचने का अवैध धंधा करता था।
गिरफ्तार आरोपी से नशीला पदार्थ बरामद इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने मनप्रीत सिंह को बरनाला से गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम सफेद नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कोर्ट से रिमांड लेगी पुलिस पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ और आगे की कार्रवाई के दौरान फिरोजपुर के बॉर्डर रोड स्थित आवा बस्ती निवासी रोहित उर्फ गंजी और रमेश कुमार को भी इस मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य उनसे बारीकी से पूछताछ कर नशे की तस्करी से जुड़े अन्य बड़े तस्करों और उनके नेटवर्क का पता लगाना है।


