फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा:8 लोग घायल, DC मौके पर पहुंचे; मेला ग्राउंड खाली कराया गया

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में 7 से 8 लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद DC आयुष सिन्हा मौके पर पहुंचे। मेला ग्राउंड खाली करा दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुनामी झुले में 18 लोग बैठे थे। ऊपर जाते ही एमदम झुला गिर गया। मेले में मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत संभाला। इसके बाद एम्बुलेंस को फोन कर इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *