लुधियाना जिले में जगराओं के गांव काऊंके कलां में शनिवार को एक 17 वर्षीय युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बता दे कि मृतक की पहचान जसकरन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जसकरन सिंह अपनी बहन के साथ घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में गए, तो उन्होंने जसकरन को छत के पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की काऊंके कलां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है।थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता विदेश में रहते हैं। मानसिक तनाव के चलते उठाया कदम प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


