हॉस्टल में 7वीं क्लास के स्टूडेंट से कुकर्म:कुक ने की 12 साल के नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने कराया मेडिकल

पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल नाबालिग बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। हॉस्टल के कुक ने12 साल के नाबालिग बच्चे से दरिंदगी की जिसकी रिपोर्ट रविवार रात को दर्ज कराई गई। नाबालिग बच्चे से कुकर्म का मामला दर्ज हुआ है। इसकी रिपोर्ट परिजनों ने दो दिन पहले रविवार रात को दर्ज कराई। पुलिस में मामला दर्ज कर बच्चे का मेडिकल करा लिया गया। साथ ही पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। थाना प्रभारी नेमीचंद गोयल ने बताया कि पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल है जिसमें हॉस्टल भी संचालित है। हॉस्टल में कई बच्चे रहते हैं। उसमें खाना बनाने के लिए एक रसोइया भी रखा हुआ है। रसोइया ने 9 फरवरी को मौका पाकर हॉस्टल के 12 साल के बच्चे से कुकर्म कर डाला। बच्चे ने खुद के साथ हुई दरिंदगी की सूचना परिजनों को दी, जिसको लेकर पिता ने रविवार रात (9 फरवरी) को बेटे के साथ हुई ज्यादती की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराया है। पुलिस ने आज (बुधवार) घटना स्थल का मौका मुआयना कर लिया है और बच्चे के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित बच्चा 7वीं क्लास का स्टूडेंट है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *