कलेक्टरी पर-ग्रामीण बोले डुलावतों का गुडा को पंचायत बनाए:लोग बोले 2011 में जनसंख्या 1700 थी और अब 3000 हो गई, कडिया पंचायत दूर भी पड़ती है

उदयपुर के बड़गांव तहसील के डुलावतों का गुड़ा के ग्रामीणों ने आज उदयपुर में कलेक्टरी के बाहर प्रदर्शन अपनी मांग पत्र प्रशासन को सौंपते हुए कहा कि उनके गांव को ग्राम पंचायत बनाया जाए। अभी ये गांव कड़िया ग्राम पंचायत में आता है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम आज एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि 2011 की जनगणना में यहां की जनसंख्या करीब 1700 थी। इससे डुलावतो का गुडा एवं माताजी का खेड़ा को ग्राम पंचायत कडिया में सम्मिलित कर दिया गया लेकिन डुलावतो का गुडा एवं माताजी का खेडा की वर्तमान में जनसंख्या 3000 से ज्यादा है। साथ ही ये दोनों ग्राम पंचायत कडिया से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर है एवं हमारे गांव से ग्राम पंचायत कडिया में जाने के कोई साधन भी नहीं है। ग्रामवासियों को आने-जाने में काफी असुविधा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 70 प्रतिशत आबादी आदिवासी बाहुल्य समाज की है एवं जंगल क्षेत्र है। जिससें जंगल से होकर ग्राम पंचायत कडिया में जाना सम्भव नहीं है एवं दूरी ज्यादा होने से ग्रामवासियों को सरकार की योजना का भी समय पर लाभ नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पंचायत समिति बडगांव करीब 25 किलोमीटर दूर है जबकि पंचायत समिति गोगुन्दा मात्र 9 किलोमीटर दूरी पर है। यहां से पंचायत समिति बडंगाव काफी दूरी पर है ऐसे में पंचायत समिति भी बड़गांव की बजाय गोगुन्दा में सम्मिलित किया जाएगा तो ग्रामवासियों को दूर नहीं जाना पडेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *