धार चोरी मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार:मोटर वाइंडिंग दुकान से चुराया 4 लाख का 264 किलो कॉपर वायर बरामद

धार जिले के राजगढ़ में तीन माह पहले हुई मोटर वाइंडिंग की दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चौथे आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख रुपए कीमत का 264 किलोग्राम कॉपर वायर भी जब्त किया है। राजगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। इससे पहले, पुलिस ने इस चोरी में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह चौथा आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। नवंबर में हुई थी चोरी
राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि यह चोरी 11 नवंबर 2025 को हुई थी। दलपुरा निवासी हरिराम पिता रूपाजी सोलंकी की मोहनखेड़ा गेट के सामने स्थित मोटर वाइंडिंग की दुकान से बड़ी मात्रा में कॉपर चोरी हो गया था। पुलिस ने फरार आरोपी भमर उर्फ धर्मेंद्र भूरिया को गिरफ्तार किया है, जो ग्राम बॉउड़ी बोदरा, केशवी थाना अमझेरा का निवासी है। आरोपी के पास से 264 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए है। यह कार्रवाई धार एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारुल बदलापुर और एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के निर्देश पर की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में राजगढ़ थाने के प्रधान आरक्षक नीरज मिश्रा, प्रकाश वसुनियां, आरक्षक नरेश मेड़ा, दिलीप डुडवे और सुभाष परमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *