नीमच में 423 लोगों की आंखों की जांच:51 मरीजों का फ्री में मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा, 9 फरवरी को सिंगोली में लगेगा कैंप

नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘संकल्प से समाधान अभियान’ के तहत शनिवार को रेड क्रॉस परिसर में फ्री आई कैंप लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। स्वास्थ्य विभाग के आयोजित इस शिविर में कुल 423 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 51 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया, जिनका अब सरकार की ओर से मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद के अलावा रेटिना और झिल्ली से जुड़ी बीमारियों की भी जांच हुई। कलेक्टर ने किया निरीक्षण जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने खुद शिविर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि हर मरीज को अच्छा इलाज मिलना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय के बाद अब तहसील स्तर पर भी ऐसे कैंप लगाए जाएंगे ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंच सके। तहसीलों में शिविरों का शेड्यूल अगर आप या आपके परिचित इन शिविरों का लाभ लेना चाहते हैं, तो आने वाली तारीखें नोट कर लें- 9 फरवरी: सिंगोली 11 फरवरी: रामपुरा 14 फरवरी: मनासा 16 फरवरी: जीरन 19 फरवरी: रतनगढ़ 21 फरवरी: जावद इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद और कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *