आरसमेटा में सड़क की मरम्मत शुरू, चक्काजाम हुआ स्थगित

भास्कर न्यूज | जांजगीर थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम आरसमेटा में ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत, बिजली, जलापूर्ति और स्थानीय विकास से जुड़ी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चक्काजाम करने आवेदन दिया था। थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल ने स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने के प्रयास शुरू किए। उन्होंने एसडीएम अकलतरा, पीएमजेएसवाई के अधिकारी, न्यूमेको प्लांट और साईं लीलाधर प्लांट के अधिकारियों को बुलाकर संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में आरसमेटा, अमोरा, सोनसरी और परसदा के सरपंचों सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। ग्रामीणों ने समस्याओं को विस्तार से बताया और समाधान की अपेक्षा जताई। बैठक के दौरान दोनों प्लांट प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। सड़क मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रस्तावित चक्काजाम वापस लेने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने कहा प्रशासन की सक्रियता से विश्वास बढ़ा है और उम्मीद है कि मांगों के समयबद्ध समाधान से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *