कवर्धा| शहर की छीरपानी कॉलोनी को जाने वाली सड़क के साइड शोल्डर पर मुरुम भराव की जरूरत है। खासतौर पर कलेक्टर बंगला के पास स्थित मोड़ पर साइड शोल्डर में गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। तेज रफ्तार में गुजरने वाले वाहनों के लिए यह मोड़ खतरनाक साबित हो रहा है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है।


