चरही में मटर लदा ट्रक पलटा चालक गंभीर रूप से घायल

चरही | चरही घाटी एक बार फिर तेज रफ्तार और खतरनाक मोड़ों की गवाह बनी, जब सोमवार तड़के लगभग छह बजे एनएच पर यूपी मोड़ के पास हरा मटर (मटरछीमी) लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और स्टीयरिंग पर बैठा चालक ट्रक के साथ गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी मटर की बोरियां सड़क के दोनों लेन पर बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और आवागमन प्रभावित रहा। सुबह के व्यस्त समय में हुए इस हादसे से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही चरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *