मैट्रिक परीक्षा उपायुक्त ने केंद्र का किया निरीक्षण

दुमका | मैट्रिक परीक्षा को शांतिपूर्ण, कदाचाररहित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने गुरुवार को परीक्षा केंद्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।उपायुक्त ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की क्षमता, प्रकाश, पेयजल, शौचालय सुविधा, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति का अवलोकन किया। परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो, इसकी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया। उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोपरि है, ताकि जिले में मैट्रिक परीक्षा पूरी तरह सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *