दुमका | शनिवार को बाइक चालक को बचाने के दौरान टेम्पो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक बाबूलाल मरांडी व दो महिला घायल हो गई है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उसी टेम्पो से अमडापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया। दुर्घटना में घायल सिलंगी पहाड़ की लखीरानी देवी, गोड्डा के सिंदरीजोला गांव की सुनीता देवी और चिरुडीह गांव का चालक शामिल है। चालक ने बताया कि वह चिरुडीह से यात्री को लेते हुए अमडापाड़ा हटिया जा रहा था। जियापानी डाउन में एक बाइक चालक को बचाने में वाहन का संतुलन बिगड़ने के बाद बीच सड़क में पलट गया।


