शादी का झांसा देकर किशोरी का अपहरण

दुमका |सरैयाहाट थाना क्षेत्र की एक ग्यारह वर्षीय किशोरी को को शादी की नियत से बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां ने थाना में जरमुंडी थाना के पेटसार गांव के युवक कुमोद कुमार तत्वा पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में महिला ने बताया कि वह पति के साथ बाहर करती है। जिसके कारण बेटी दादी के साथ घर पर ही रहती थी। 30 जनवरी को दादी ने फोन कर बताया कि पोती को कुमोद घर से ही शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। खबर सुनकर तीन फरवरी को पति के साथ घर आकर काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान पता चला कि बेटी को भगाने में जरमुंडी थाना के पेटसार गांव के मिथुन दास व उसकी पत्नी का हाथ है। मां ने थाना में उक्त आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *