अलवर| रोटरी क्लब ऑफ अलवर की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 7 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन विकास गुप्ता ने बताया कि रक्तदान कार्यक्रम में प्रवीण बवेजा ने 77 वीं बार रक्तदान किया, राजकुमार खेतावत, राहुल, जितेन्द्र, भीम सिंह, ताराचंद, नासिर हुसैन व प्रियांशु ने प्रथम बार रक्तदान किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष बबीता खंडेलवाल, राजेश खंडेलवाल, प्रवीण खंडेलवाल व हर्ष गुप्ता ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


