भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश के तहत बरनाला के गुरजंट सिंह को हाल ही में एक गुरमत समागम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में श्री गुरु नानक देव जी के सम्मान एवं गरिमा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल करने के नतीजतन अकालतख्त पर तलब किया है। गुरजंट को 9 फरवरी को सुबह 10 बजे खुद अकाल तख्त सचिवालय पेश होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं। जत्थेदार गड़गज्ज ने साफ किया कि दुनिया के किसी भी व्यक्ति को सम्मानित सिख गुरुओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ कुछ भी कहने और उनके सम्मान को कम करने की कोशिश करने का अधिकार नहीं है। श्री अकाल तख्त साहिब और पूरा खालसा पंथ ऐसी घटना को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।


