अमृतसर| श्रीराम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘ओरिएंटेशन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को भावी कक्षाओं के लिए दिशा निर्देश देना था। आठवीं कक्षा के पश्चात बच्चों को नए विषयों का चुनाव करना होता है ताकि वह आगामी जीवन के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर सके। प्रिंसिपल नीतू शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सही दिशा निर्देशित कर उनमें आत्मविश्वास उत्पन्न कर नए वातावरण के अनुकूल बनाना है। जिससे वह भावी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सके। स्कूल के प्रधान बलबीर बजाज ने बताया कि हमारा विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता है।


