धमतरी | ग्राम खरतुली में शिव महापुराण का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर थे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण, गौ तस्करी तथा नशे का कारोबार अब सनातन समाज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि गांव में अवैध भू अतिक्रमण हो रहा हो, नशे का कारोबार हो रहा हो या गौ वंश की तस्करी हो रही हो तो संगठन से संपर्क करें। इस दिशा में संगठन उचित कार्रवाई करेगा। विशिष्ट अतिथि हिन्दू जागरण मंच के जिला सह संयोजक चित्रेश साहू, शुभम केशवानी, जतिन देवांगन थे।


