भास्कर न्यूज | खरसावां खरसावां की तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत बड़ाकुड़मा गांव में जय जगन्नाथ पूजा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ओड़िया संस्कृति से जुड़े उड़िया पाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पाला कलाकारों ने महाभारत, रामायण समेत विभिन्न धार्मिक पुराणों के अलग-अलग प्रसंगों पर व्याख्या दी। साथ ही ओड़िया संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों पर कलाकारों ने वादी पाला प्रस्तुत किया। पाला देखने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे थे। मालूम हो कि कार्यक्रम के समापन में मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिला संगठन सचिव कालिया जामुदा, ग्राम प्रधान लवकुमार प्रधान, सुकरा महतो, रंगबाज बेहरा, दशरथ महतो, केदार प्रधान, सुधीर प्रधान, पवित्र प्रधान, भीमसेन प्रधान आदि उपस्थित थे। गम्हरिया | राजद कैम्प कार्यालय गम्हरिया में बुधवार को पूर्व जिलाध्यक्ष गाजु साव की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाल उसे आत्मसात करने की अपील की। मौके पर श्यामसुंदर मालाकार, जिला प्रवक्ता मुकेश झा, रामानंद महतो, महिला जिलाध्यक्ष सुशिता बारीक आदि मौजूद थे।


