स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मारी

सरायकेला। सरायकेला-टाटा मार्ग पर भोलाडीह गांव के पास स्कूटी पर सवार व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। घटना बुधवार सुबह 7:15 के आसपास की है। घायल की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस द्वारा तत्काल उसे सदर अस्पताल लाया। इधर पुलिस भी मामले की जानकारी लेने के लिए सदर अस्पताल पहुंची, परंतु मूर्छित व्यक्ति के पॉकेट में किसी प्रकार का आई कार्ड या मोबाइल नहीं रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *