आरोपियों से निकले राजीव राजा के संबंध, जेल भेजा

लुधियाना| रंगदारी के मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा की बुधवार को जिला कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने राजीव को न्यायिक हिरासत में 14 दिन लिए जेल भेज दिया है। दो दिनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में रिमांड लेटर में कहा कि रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपियों के साथ राजा के लिंक हैं। रंगदारी की शिकायत की जांच करते हुए पुलिस ने पहले रकम लेने आए 2 आरोपी सरहस मौदगिल और जगजीत सिंह को पकड़ा था। उनकी सूचना पर रंगदारी मांगने वाले रोहन सिंह को पकड़ा। रोहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि राजीव राजा के कहने पर रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने राजा को गिरफ्तार किया। गौर हो कि सरहस, कारोबारी रवीश के पास काम करता था। नौकरी छोड़ने के बाद सरहस ने अपना काम शुरू किया था। एक दिन सरहस से रोहन ने 5 लाख की रंगदारी मांगी तो उसने कहा कि वह पैसे नहीं दे सकता, लेकिन किससे पैसे मिल सकते हैं इस बारे जरूर बता सकता है। यह कहकर गिरोह बनाया है और रवीश से रंगदारी मांगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *