बांसवाड़ा| राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय बांसवाड़ा की ओर से आयोजित खेलकूद सप्ताह का समापन शनिवार को खेल स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश काछा थे। विशिष्ट अतिथि जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य ट्रीना डेविड, खेल प्रकोष्ठ अधिकारी अचल मालोत थे। पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बैच वर्ष 2022-23 से लोकेश व टीम, महिला वर्ग में पूजा शर्मा व टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में हिमांशु प्रथम, प्रत्यक्ष द्वितीय, प्रेमशंकर तृतीय रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में बैच वर्ष 2023-24 से दलपत व टीम प्रथम रही। सैक रेस में सूरज प्रथम, कुलदीप द्वितीय, मनीष तृतीय रहे। कैरम प्रतियोगिता में सुविनय विजेता रहे। कबड्डी में सचिन व टीम विजेता रही। बैडमिंटन बॉयज में लोकेश व सुविनय विजेता रहे। रस्साकशी में बैच वर्ष 2023-24 के छात्र विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में निकिता बाजिया प्रथम, रोहिणी द्वितीय, रवीना मीणा तृतीय रहीं। 400 मीटर रिले दौड़ में नेहा व टीम विजेता रहीं। सैक रेस में रेखा प्रथम, खुशबू द्वितीय, सुशीला तृतीय, कैरम प्रतियोगिता में सलोनी, कबड्डी में पूजा शर्मा व टीम, बैडमिंटन गर्ल्स में पूजा शर्मा व खुशी सेन, रस्साकशी में बैच वर्ष 2025-26 की छात्राएं विजेता रहीं। समारोह में खेल सप्ताह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का ट्रॉफी, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य हितेंद्र भट्ट ने खेल सप्ताह के सफल आयोजन के लिए जिला खेल प्रभारी नितेश जोशी, सभी फैकल्टी व छात्र-छात्राओं का आभार जताया। संचालन मनीष ने किया। अंत में शारीरिक शिक्षक युसूफ मिर्जा ने मधुर गीत की प्रस्तुति दी।


