नालियों के ऊपर लोगों ने निर्माण कर रखा, नोटिस

सिटी रिपोर्टर | भिलाई बुधवार को जोन क्रमांक 4 शिवाजी खुर्सीपार क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 38, 30, 32 में नाले और न​ालियों पर कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। यहां कुछ नागरिकों ने नाले के ऊपर अवैध कब्जा करके उसे ढंक दिया है। कुछ लोगों ने नाली के ऊपर बाथरूम बना लिया है। कुछ कब्जाधारी ऐसे हैं जिन्होंने नाली के ऊपर स्लैब डालकर मकान भी बना लिया है। ऐसे सभी अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने जोन क्रं. 4 के सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू को आदेशित किया है। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि कब्जाधारी चार दिन के अंदर अपना कब्जा खाली कर जगह को रिक्त कर दें। नहीं तो नगर निगम द्वारा जेसीबी के माध्यम से कब्जा हटाया जाएगा। इसमें आवश्यकता से अधिक निर्माण टूटने की संभावना बनी रहती है। इसकी पूरी जवाबदारी मकान मालिक की होगी। निरीक्षण के दौरा स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, मंतराम यादव, अभिनव ठोकने, शुभम पाटनी सहित निगम के अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे। इसलिए ही नालियां गंदगी से अटी पड़ी, लोग जागें आयुक्त ने कहा कि जब लोगों ने नाले, नालियों के ऊपर कब्जा कर रखा है तो वहां सफाई किस प्रकार से होगी। सफाई गैंग भी वहां से कचरा नहीं निकाल सकता। इसलिए नालियों में कचरा जाम हो जाता है। यह भी देखने में आ रहा है, कि लोग पालीथीन का रैपर, झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल आदि अपने घर के सामने नाली में फेंक देते हैं। नाली से केवल पानी जा सकता है, कचरा नहीं। बस मानसिकता बदलने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *