आडंबर से बचते हुए आगे बढ़ें छात्र: आदिले

गेवरा दीपका| राधेय विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एसईसीएल दीपका के महाप्रबंधक एसके मिश्रा ने स्कूल के नए भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बेहतर अध्यापन के कारण बढ़ती दर्ज संख्या को स्कूल का पैमाना बताया। उन्होंने 2 साल पहले आने और आज आने पर स्कूल के विकास को देखकर खुशी जाहिर की। स्कूल की प्राचार्य ममता मनहर एवं सुनीता मेहता ने पुष्प गुच्छ और श्रीफल से अतिथियों का स्वागत किया। जेबीडी कॉलेज कटघोरा के प्रोफेसर डॉ.प्यारेलाल आदिले ने छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान आकर्षण करते हुए संविधान के अधिकार और संरक्षण पर प्रकाश डाला। कहा कि धर्मशास्त्र में सद् मार्ग पर चलना सीखते हैं और संविधान में मूल्यवान बनना सीखते हैं। अंधविश्वास और आडंबर से बचते हुए विवेक और विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। रेशम लाल यादव अध्यक्ष एवं अनिरुद्ध सिंह एचएमएस यूनियन ने बच्चों छात्रों को इलेक्ट्रिक कैटल पानी गर्म करने का मशीन देते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद और संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने प्रोत्साहित किया। कलचुरी हायर सेकेंडरी, रामकृष्ण स्कूल, सेंट पीटर स्कूलों से आए शिक्षक एवं प्राचार्य तथा स्कूल संचालकों की उपस्थिति में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में मुकेश जायसवाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, केके सिंह, संतोष राठौर, राजेश साहू, निशू तिवारी, गजेंद्र राजपूत, मनोज महतो उपस्थित रहे। अंतर विद्यालयीन खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए नीलम जोजो, टिकेश्वरी साहू, सरस्वती यादव, सरिजा बानो, ज्योति केरकेट्टा, भावना देवांगन, मुस्कान नाज, सरोज, शबाना, साकरुन अली आदि को सम्मानित किया गया। शशि उइके तथा शिवानी झा ने मंच संचालन किया। अंत में योगेश मनहर ने आभार प्रकट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *