ई-सेवा केन्द्र का शुभारंभ, बार कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की

भास्कर संवाददाता| पाली अभिभाषक मंडल (बार एसोसिएशन) पाली की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जिला न्यायालय परिसर में जस्टिस कुलदीप माथुर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। जस्टिस मुकेश राजपुरोहित ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। पाली आने पर दोनों जजों का पुलिस बैंड के साथ स्वागत किया गया। प्रदेश की पहली न्यायिक कार्यों के डिजिटलीकरण के तहत ई-सेवा केन्द्र शुभारंभ किया। इसके साथ ही उप डाकघर, आरोग्य सेवा क्लीनिक और स्केनिंग व डिजिटलाइजेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान पाली बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। जस्टिस माथुर ने अधिवक्ताओं-अधिकारियों से त्वरित न्याय के लिए डिजिटल माध्यम के प्रति जागरूक होने, ई सेवा का उपयोग करने,पेपरलेस वर्किंग पर आधारित होने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में अभिभाषक मंडल के निर्वाचन करने वाली टीम गजेंद्र सिंह मेड़तिया सहित संपूर्ण टीम का स्वागत सत्कार किया गया। शहर की निजी स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्वागत गीत, देशभक्ति, संस्कृति, लोक गीतों पर परफॉर्म किया। बार अध्यक्ष पीएम जोशी, उपाध्यक्ष जबर सिंह हाथलाई, सचिव मुकुल सोनी, सहसचिव कुन्दन चौहान, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह भेसाणा, युवा प्रतिनिधि सद्दाम काजी, पुस्तकालय सचिव हेमाराम परिहार, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश राजपुरोहित, भवानी सिंह, जनक शर्मा, प्रवीण साहू को शपथ दिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *