बिना सूचना के हैबोवाल को जाने वाला रास्ता किया बंद

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर में निगम प्रशासन ने बिना किसी सूचना के हैबोवाल को जाने वाला रास्ता कंस्ट्रक्शन के कारण बंद कर दिया। इसके चलते राहगीर परेशान होकर भटकते रहे। लोगों को गलियों से होकर कार्यालय और घर तक पहुंचना पड़ा। चंदर नगर से हैबोवाल जाने वाले रास्ते को मंगलवार को कंस्ट्रक्शन होने का कारण बंद कर दिया। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। बांसल अस्पताल से पहले टूटी हुई सड़क पर दोनों तरफ से आने वाले राहगीर बीच सड़क से वापिस लौटते रहे। लोगों का कहना था कि जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से काम शुरू करने को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया गया जिसके कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *