घर पर दबिश देकर मादक-पदार्थ जब्त, 2 सप्लायर गिरफ्तार:329 ग्राम अफीम, 262 ग्राम निर्मित अफीम जब्त; बाड़े में छुपा रखे थे

बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने दो अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए अफीम व डोडा-पोस्त बरामद किए है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई दुदवा लाच्छार गांव में बाड़े से 329 ग्राम, 252 ग्राम निर्मित अफीम, दूसरी कार्रवाई खटु गांव में डोडा-पोस्त बरामद किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम ने बताया- बालोतरा एसपी के निर्देशन में ऑपरेशन विषभंजन चलाया जा रहा है। इसी के तहत पचपदरा थाना और मंडली थाना की टीमें बनाई गई। पचपदरा टीम को सूचना मिलने पर मालाराम पुत्र लिखमाराम निवासी दूदवा लाच्छार वाला, अवैध अफीम बेचने का धंधा करता है। तथा अपने घर एवं घर के पास बने बाड़े में अवैध अफीम छुपाकर रखता है। इस पर टीम ने घर पर दबिश दी, तलाशी के दौरान आरोपी मालाराम की ढाणी के पास बने बाड़े में छुपाकर रखी हुई दो अलग-अलग पॉलिथीन में भरा हुआ अफीम का दूध कुल वजन 329 ग्राम, एक थैली में निर्मित अफीम 262 ग्राम बरामद किया गया। इस पर आरोपी मालाराम को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। मंडली और पचपदरा थाना टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गणेश कुमार पुत्र लुंभाराम निवासी कुम्हारों की ढाणी खटू के घर पर अवैध डोडा-पोस्त सप्लाई करता है। घर पर छुपाकर रखे हुए है। थानाधिकारी किरण कुमार मय जाब्ता ने पचपदरा एएसआई बांकाराम से संपर्क कर गणेश कुमार के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर के पास बने चारे के छप्पर में छुपाकर रखा करीब 4.320 किलोग्राम डोडा-पोस्त जब्त किया गया। आरोपी गणेश कुमार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *