राजा बनकर हिंदू युवती से रेप, अश्लील VIDEO बनाए:भोपाल में लोगों ने उठक-बैठक लगवाई, बेल्ट से पीटा; आरोपी यूपी का रहने वाला

भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के बगरौदा औद्योगिक इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपी उवेज नामक युवक ने खुद को ‘राजा’ बताकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी ने उन फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब युवती को पता चला कि आरोपी का असली नाम राजा नहीं बल्कि उवेज है, तब उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी ब्लैकमेल करता रहा। एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बैतूल जिले की रहने वाली है और करीब डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ बगरौदा औद्योगिक क्षेत्र में टीनशेड की झुग्गी में रह रही थी। परिवार वहीं स्थित फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी उवेज, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, उसी इलाके में रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। पास-पास रहने के कारण दोनों की पहचान हुई और करीब एक साल पहले प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। हिंदू संगठनों ने आरोपी को पकड़ा
कुछ दिन पहले इस पूरे मामले की जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी। इसके बाद वे युवक और युवती पर नजर रखे हुए थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों को साथ देखकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एम्स से युवती को थाने लाई पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन युवती उस समय लापता थी। बाद में पता चला कि उसका भाई एम्स अस्पताल में भर्ती है। पुलिस एम्स पहुंची और महिला अधिकारी की मौजूदगी में युवती को थाने ले आई। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
युवती की शिकायत पर शनिवार को कटारा हिल्स थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *