प्राचार्य ने कहा- लक्ष्य को पाने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें

भास्कर न्यूज | चिल्फी घाटी ग्राम झलमला जंगल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य आरएस धुर्वे ने कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, संघर्ष और अनुशासन से ही प्राप्त होती है। केवल इच्छा करने से लक्ष्य हासिल नहीं होता, इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक है। व्याख्याता छत्रपाल कश्यप ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। व्याख्याता नरेश कुमार चेलक ने समय के सही सदुपयोग, स्वावलंबी बनने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में शिक्षक डीएस मरकाम, अरुण कुमार कुंजाम, चंद्रभान वर्मा, प्रीति ठाकुर, सोनिया धुर्वे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को पुरस्कार का वितरण भी किया गया। संचालन ओम कली धुर्वे और सगुना धुर्वे ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *