धौलपुर में पशुओं से भरे तीन ट्रक पकड़े:संगठित अपराध में छह आरोपी गिरफ्तार, 62 पशु मुक्त कराए गए

धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर मनियां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नाकाबंदी के दौरान पशुओं से भरे तीन ट्रक जब्त किए गए और संगठित अपराध के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन ट्रकों से 62 पशुओं को मुक्त कराया है। मनियां सीओ खलील अहमद और थाना प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए तीनों ट्रकों में पशुओं को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। गिरफ्तार किए गए पशु तस्कर मध्य प्रदेश से इन पशुओं को खरीदकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खानों की ओर ले जा रहे थे। वे पुलिस की नजर से बचने के लिए ट्रकों को पूरी तरह से ढंककर तस्करी कर रहे थे। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत की गई इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटे हैं। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संगठित अपराध में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी चंदा खान, धौलपुर के कसाई पाड़ा निवासी मोहम्मद शफी और गब्बर कुरैशी, तथा दिहौली, धौलपुर निवासी सोनू खान सहित कुल छह लोग शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *