ग्वालियर में पत्नी की गोली मारकर हत्या:बहस के बाद हाथापाई, पति ने कट्‌टा निकालकर की फायरिंग; परिजन पहुंचे तो भागा आरोपी

ग्वालियर में शनिवार देर रात एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उसने कट्टा निकालकर तीन-चार गोलियां चला दीं। गोली सीधे सीने पर लगने से महिला मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। यह घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की दर्पण कॉलोनी के पास स्थित मॉडल स्कूल के पास हुई। मृतका का नाम रूचि तोमर (45 वर्ष) है। आरोपी पति सोनू तोमर है। जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 11 बजे दोनों के बीच घरेलू बहस हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई और गुस्से में बदल गई। बहस के दौरान सोनू ने कट्टा निकालकर पत्नी पर फायर कर दिया। परिजन कमरे में पहुंचे तो आरोपी भागा
गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक सोनू घर से भाग चुका था। महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी मिली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक रूचि की जान नहीं बचाई जा सकी। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी जांच में मौजूद रहे।
एसएसपी बोले- घरेलू विवाद में हत्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला दहशत में था। कुछ ने तीन तो कुछ ने चार-पांच गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह हत्या घरेलू विवाद के चलते हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *