आतिशबाजी से जगमगाया रामराज मंदिर चिटाहीधाम:वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन की गई गंगा आरती, लोगों की जुटी रही भीड़

भव्य गंगा आरती और शानदार आतिशबाजी के साथ रामराज मंदिर चिटाहीधाम का 9 दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार की रात संपन्न हो गया। वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन तक भक्तों का तांता लगा रहा। इधर, पूर्णाहुति के साथ श्री राम महायज्ञ का भी समापन हो गया। वार्षिक महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार की शाम बनारस के आचार्यों की उपस्थिति में भव्य गंगा आरती की गई। गंगा आरती को देखने के लिए पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। सांसद और विधायक ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद सह यज्ञ के मुख्य यजमान ढुलू महतो, उनकी पत्नी सावित्री देवी, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर किया। बनारस की आठ सदस्यीय टीम ने की गंगा आरती गंगा आरती की शुरुआत गंगा ध्यान से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इसके बाद गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, राधा रमन हरि गोविंद बोलो, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, राधा रमन हरि गोविंद बोलो, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, कृष्णा कृष्णा कृष्णा…राधे कृष्णा राधे कृष्ण…, तुम्हीं हो माता तुम्हीं सखा हो भजन की प्रस्तुति की गई। इसके बाद शंख बजाया गया और फिर बनारस की आठ सदस्यीय टीम ने भव्य गंगा का मंचन श्लोकों के साथ किया गया। रामराज मंदिर के ऊपर जबरदस्त रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई इस दौरान रह-रहकर जय श्रीराम का उद्धोष होता रहा। गंगा आरती के तुरंत बाद रामराज मंदिर के ऊपर जबरदस्त रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। कोलकाता के कलाकारों की 15 मिनट की आतिशबाजी ने ऐसा समा बांधा कि लोग एक पलक उसे निहारते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *