विकसित भारत जी राम जी को लेकर बैठक:विधायक शांता देवी ने मजदूरों को रोजगार और किसानों को राहत देने वाली योजना बताया

सलूंबर में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जनजागरण अभियान के तहत सलूंबर विधानसभा विधायक शांता देवी मीणा ने मल्लाड़ा गांव में चौपाल लगाई। उन्होंने इस दौरान श्रमिकों और किसानों को विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि यह योजना गांवों और गरीबों के विकास का आधार बनेगी। उन्होंने इसे किसानों को राहत और मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाला ‘ब्रह्मास्त्र’ बताया। विधायक शांता देवी ने कांग्रेस पर मजदूर और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह दुष्प्रचार कर रही है कि मजदूरों का रोजगार छिन गया है, जबकि उनकी गणना गलत है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 100 की बजाय 125 दिन का रोजगार, सात दिन में भुगतान और विलंब होने पर ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ते की सीधी गणित को भी समझना नहीं चाह रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल, प्रभारी शंकर पटेल, निर्भय सिंह, महामंत्री कमलेश सुथार सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मेट, श्रमिक और किसान बंधु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *