दतिया में किसान ने की खुदकुशी:भतीजे की हत्या के बाद से था डिप्रेशन में; कुएं पर फांसी लगाकर दी जान

दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा में रविवार सुबह एक किसान ने कुएं पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान परशुराम यादव के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे की हत्या के बाद से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) में चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परशुराम यादव (पुत्र महेश यादव) रोज की तरह रविवार सुबह घर से खेत पर स्थित कुएं पर नहाने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुएं पर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें मोटर पंप के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही उनाव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। भतीजे की मौत से था सदमे में ग्रामीणों के अनुसार, मृतक खेती-किसानी का काम करता था। करीब एक माह पहले उसके भतीजे सुरेंद्र यादव की पट्ठापुरा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से परशुराम काफी सदमे में था और गुमसुम रहने लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि भतीजे की हत्या के बाद उसने शराब पीना भी छोड़ दिया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *