सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों के प्रति स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुधा शेखर ने दीप प्रज्वलन कर की। अपने संबोधन में उन्होंने 12वीं के विद्यार्थियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करने की प्रेरणा दी। कहा कि विद्यार्थी विद्यालय के ब्रांड एंबेसडर होते हैं और जहां भी जाएं, अपने संस्कार, अनुशासन एवं ज्ञान से विद्यालय का नाम रोशन करें। वहीं मिस्टर बीपीएस का खिताब राज नारायण राज चौहान को, जबकि मिस बीपीएस का खिताब वैष्णवी त्रिपाठी को प्रदान किया गया।


